-एनएचएम कर्मचारियों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का किया अनुरोध
-लंबित मांगों के जल्द निराकरण का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई घोषणाओं एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात रखते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया,इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ है,उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण नीति, नए मानव संसाधन नीति, नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव का अंक सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
एनएचएम संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं जिला बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.