होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की संयुक्त बैठक
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार ने की। इस दौरान जिला महामंत्री एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख दिलीप साहू, महामंत्री विनोद अरोरा, प्रशिक्षण वर्ग टोली सदस्य राजेंद्र पाध्ये, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव तथा आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल स्तर एवं विभिन्न मोर्चों के जिला स्तर के मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अध्यक्षता करते हुए शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव “चरैवेति-चरैवेति” के मूल मंत्र पर कार्य करती है और संगठनात्मक गतिविधियां निरंतर चलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नवाचार को प्राथमिकता देती है और संगठन की गतिविधियों को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में मीडिया, आईटी सेल और सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है और “सर्वप्रथम राष्ट्र, द्वितीय संगठन और अंत में हम” के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही मजबूत संगठन का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग टोली सदस्य राजेंद्र पाध्ये ने अपने संबोधन में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की रचनात्मक गतिविधियों और प्रामाणिक जानकारी को जनता तक पहुंचाना जरूरी है तथा भ्रामक सूचनाओं से दूर रहना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रेस विज्ञप्ति, फोटो अपलोड, आईटी सेल के माध्यम से पंजीयन और पावर प्रेजेंटेशन जैसे कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने पर भी जोर दिया।
बैठक को जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव और आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल जिला सहसंयोजक उमेश गिरी ने किया, जबकि आभार सोशल मीडिया सहसंयोजक अविनाश राजपूत ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, आईटी सेल जिला सहसंयोजक जूही चंद्राकर, सविता साहू, श्वेता बक्शी, सरला चौहान, इंदु साहू, इंदुबाला गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, विजय कांत बंछोर, होमेंद्र साहू, जितेंद्र सोनी, अश्वनी यादव, ईश्वर कुमार, विवेक कुमार, पन्ना, आंचल यादव, अरुण सिंह राजपूत, दयानंद सिन्हा, रविकांत ठाकुर, संतोष चौधरी, यश सिंह बैंस, चमन यादव, पुष्कर साहू, मुकुंद विश्वकर्मा, प्रवीण वर्मा, लुभम बंछोर, महेश साहू, हर्ष साहू, अभिषेक सेन, हुमन लाल देशमुख, मंगेश बोकारे, धनंजय ठाकुर, अमित कुमार अग्ने, संजय कुमार नामदेव, शुभम सोनवानी, डी. गणपति, डी. बालाजी, केवल देवांगन, वेद प्रकाश वर्मा, राहुल देव यादव, राकेश देवांगन, सुरेश निषाद, नीलकमल साहू, कुलेश्वर प्रसाद साहू, दिनेश कुमार राजपूत, लोकेश्वर साहू, गौतम साहू, वेद निरंकारी, दीपक सिंह ठाकुर, अवधेश दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.