होम / दुर्ग-भिलाई / यशवंत दिल्लीवार जिला शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग का कोषाध्यक्ष नियुक्त
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के पश्चात जिला शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची में सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी यशवंत दिल्लीवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यशवंत दिल्लीवार केंद्रीय दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में केंद्रीय समाज के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे दिल्लीवार ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर भी हैं और सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, समाज के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.