होम / दुर्ग-भिलाई / स्वच्छ भारत मिशन के तहत दुर्ग जिले में स्वच्छाग्राही दीदियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला दुर्ग के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन में स्वच्छाग्राही दीदियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 300 स्वच्छाग्राही शामिल हुए।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ देवी दास निमजे (समर्थन संस्था) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छाग्राहियों को घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे के प्रबंधन, कचरे के पृथक्कीकरण, समूह के माध्यम से आय अर्जित करने और गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में भेजा जाए तथा गांवों में प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण कर उसे व्यवसायिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही बाजार मूल्य पर कबाड़ विक्रय कर समूह की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
स्वच्छाग्राहियों को यह भी समझाइश दी गई कि घरों में ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्कीकरण किया जाए तथा प्लास्टिक पॉलिथिन को जलाने पर लगे प्रतिबंध का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए असंगठित कार्ड बनवाने एवं प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रूपेश पाण्डेय (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग), किरण कुमार कौशिक (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा) तथा जागेन्द्र कुमार साहू (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन) का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रिया साहू (सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति सह सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) ने सभी ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धा साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) ने प्रत्येक ग्राम में बर्तन बैंक के संचालन पर जोर देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल के उपयोग को कम करने की बात कही।
कार्यक्रम में सरस्वती बंजारे (अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग) ने सभी गांवों में ओडीएफ प्लस की स्थिति को बनाए रखने का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.