होम / दुर्ग-भिलाई / चैंबर प्रतिनिधियों ने संजय रूंगटा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वरिष्ठ उद्योगपति संजय रूंगटा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चेंबर प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलाल का तिलक लगाकर, चुनरी का पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान चेंबर से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। संजय रूंगटा ने नए सदस्यों को जोड़ने के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि चेंबर का उद्देश्य छोटे से छोटे व्यापारी तक अपनी पहुंच बनाना होना चाहिए। उन्होंने सभी समाजों तथा व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को चेंबर से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
चेंबर के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने भी इस विचार से सहमति व्यक्त करते हुए बताया कि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही महिला उद्यमियों, युवा व्यवसायियों और नए व्यापारियों को भी चेंबर से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अनूप गटागट, अशोक राठी, किशोर जैन, संजय खंडेलवाल, कुलदीप सिंह, सुदीप अग्रवाल, विनीत जैन, आनंद अग्रवाल, अरुण दुगड़, हेमंत गोयल एवं आनंद जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.