होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ सेवा रत्न से सम्मानित हुए दिलीप ठाकुर
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। सामाजिक, शैक्षणिक और जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय समाजसेवी दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नया विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेडल प्रदान कर दिया गया।
दिलीप ठाकुर, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव तथा जिला चिकित्सालय के अंतर्गत जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने पिछले लगभग 30 वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों की निरंतर सेवा की है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितकारी और रचनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी दिलीप ठाकुर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सेवा योद्धा मानव सेवा सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव रत्न तथा छत्तीसगढ़ सेवा रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें शहीद वीर नारायण सिंह गोंडवाना रत्न और शहीद रामाधीन गोंड सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न, गुरु रत्न तथा राज्य स्तरीय रानी दुर्गावती सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 धमधा गढ़, श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति, जीवन दीप समिति के पदाधिकारियों, कार्मिकों और चिकित्सकों ने दिलीप ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.