होम / दुर्ग-भिलाई / रिसाली निगम ने तेज की राजस्व वसूली, अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह मार्च में राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें।
निगम अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर एवं जलकर 31 मार्च 2026 से पहले बिना किसी अधिभार या जुर्माने के जमा कर सकते हैं। समय सीमा के भीतर कर जमा करने पर नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा।
राजस्व वसूली को गति देने के लिए निगम के टैक्स कलेक्टर वार्डों में घर-घर पहुंचकर करदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों से अपील की गई है कि वे वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर और जलकर 31 मार्च से पहले जमा कर दें। जिन करदाताओं का पुराना संपत्तिकर बकाया है, वे भी इस अवधि में भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं।
करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके लिए निगम द्वारा एक लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।
निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी टंकी कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह खुले रहेंगे, जिससे अवकाश के दिनों में भी नागरिक कर जमा कर सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, ताकि उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिल सके और नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि निगम के अधिकृत टैक्स कलेक्टर घरों और दुकानों तक पहुंच रहे हैं, नागरिक चाहें तो उनके माध्यम से भी सुरक्षित रूप से कर की राशि जमा कर सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.