उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी चंद्राकर के साथ भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से ही सब संभव है। उन्होंने प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर भगवान का आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों पर बना रहे और सभी का जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो, यही उनकी कामना है।
भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा, जहां विधायक दंपति ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.