दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का आयोजन

48907032026112704whatsappimage2026-03-07at4.55.58pm.jpeg

दुर्ग। ग्राम पंचायतो  में 7 मार्च 2026 को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले की लगभग 300 ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को शासन की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित करना रहा। आयोजन में हितग्राही नागरिकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस संबंध में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि चावल महोत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस शासन की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही की समस्या लंबित न रहे, सभी स्वीकृत आवासों में कार्य प्रारंभ हो, मस्टर रोल जारी हों तथा मजदूरी और किस्तों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से पहले लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
रोजगार दिवस के अवसर पर योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना में बायोमेट्रिक एवं ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, जीपीएस और मोबाइल आधारित निगरानी तथा रियल-टाइम एमआईएस के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की कटौती या देरी न हो।
ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आजीविका डबरी निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार एवं आवास से जुड़ी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गईं।
आवास दिवस के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन, नए स्वीकृत आवासों के प्रमाण पत्रों का वितरण तथा आवास निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान किया गया। विशेष रूप से ई-केवाईसी, लंबित किस्तों के भुगतान तथा 90 दिवस की अकुशल मजदूरी राशि से जुड़े मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
इसके साथ ही आवास निर्माण कार्यों में सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सामग्री बैंक की स्थापना की व्यवस्था भी की गई।
रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अंतर्गत क्यूआर कोड स्कैनिंग, आवास संबंधी चर्चा तथा जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार की गतिविधियां आयोजित की गईं। 
यह कार्यक्रम जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपोटी, कोनारी, खर्रा, डंडेसरा, कोल्हापुरी तथा जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत फुंडा सहित अन्य पंचायतों में भी आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.