होम / दुर्ग-भिलाई / समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले पर 7 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा (जेवरा चौकी क्षेत्र) में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से प्रतिबंधित अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल 7 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे ग्राम समोदा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
बताया गया है कि इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार वे मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में ग्राम समोदा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पार्टी स्तर पर गंभीरता से पहल की जा रही है और वास्तविक स्थिति सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.