
भिलाई। सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में गुरुवार को पुलिस होली का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्चारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और पुलिस परिवार ने मिलकर होली के रंगों का आनंद लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण और टीम भावना को मजबूत करना रहा, जिससे पुलिस कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग की भावना विकसित हो सके।
दुर्ग पुलिस ने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.