ब्रेकिंग

सीएम नीतिश कुमार ने राज्यसभा जाने का लिया निर्णय

401050320260731111000942737.jpg

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर एक तरह का विराम लगा दिया है और उन्होंने ख़ुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की है।
इसके साथ ही यह तय हो गया कि बिहार में दो दशकों के बाद राज्य की सत्ता में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
नीतीश कुमार को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में लगातार यह चर्चा चल रही थी कि वो बिहार की सत्ता से अलग राज्यसभा का रुख़ करने वाले हैं।
जेडीयू कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन ..
गुरुवार सुबह इन ख़बरों को लेकर जेडीयू के कई कार्यकर्ता बिहार में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होना चाहिए।
यह भी इस बात का संकेत था कि बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
2005 से लगातार मुख्यमंत्री रहे नीतिश कुमार ..
नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार बिहार में सत्ता का पर्याय बने हुए थे। उसके बाद से बिहार की सत्ता पर लगातार नीतीश ही बने हुए हैं।
वैसे तो नीतीश पहली बार साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन वो अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। इसके बाद साल 2005 में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ बहुमत की सरकार बनाई थी।
कुछ महीनों के लिये जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाये ..
हालांकि साल 2014-15 में कुछ महीनों के लिए उन्होंने अपनी पार्टी से जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद नीतीश कुमार वापस सीएम की कुर्सी पर आ गए थे और कहा जाता था कि बिहार में किसी भी गठबंधन की सरकार बने, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार ही होते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.