होम / दुर्ग-भिलाई / गजेन्द्र यादव के सेवा सदन में होली मिलन समारोह की धूम
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र स्थित शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के सेवा सदन कार्यालय में आज होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
समारोह के दौरान अपने लोकप्रिय विधायक को रंग-गुलाल लगाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक होली गीतों के बीच उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर रंगों की बौछार और खुशियों से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। होली मिलन समारोह के दौरान मिठाइयों का वितरण भी किया गया और लोगों ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे के साथ पर्व का आनंद लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.