दुर्ग। जिले के रावणभाठा जामुल क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाचा ने अपने ही भतीजे की लोहे के पाइप से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 10 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया।
देर रात हुई घटना ..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब सेवन को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर आरोपी ने लोहे के पाइप से हेमंत के सिर के पीछे कई बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हत्या का मामला दर्ज ..
मृतक की माता श्रीमती ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
10 घंटे में गिरफ्तारी ..
जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 3 मार्च 2026 को आरोपी आशीष साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी रावणभाठा जामुल, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना जामुल प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम और एसीसीयू के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण और कानूनी माध्यम से सुलझाएं। नशे की स्थिति में उत्पन्न विवाद गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.