ब्रेकिंग

बालोद में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

635020320261602241000933471.jpg

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रजही डैम का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रविवार को अपने परिचित एक नाबालिग के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उक्त नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रजही गांव के दो अन्य युवक मौके पर पहुंचे। दोनों पर घटना का वीडियो बनाने तथा पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।
घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की।
सीएसपी के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 147 (2), 127, 62, 49 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वारदात में शामिल नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.