होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नया धमाका – तिरगा के नितिन और अंबिकापुर की श्रीपर्णा की सुपरहिट जोड़ी!
दुर्ग-भिलाई

अंडा/ दुर्ग (मोरज देशमुख)। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं Again’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। 27 फरवरी को टॉकीज में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के तिरगा गांव निवासी 23 वर्षीय नितिन देशमुख ने अपने फिल्मी करियर की शानदार शुरुआत की है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचने वाले नितिन देशमुख की यह पहली फिल्म है, लेकिन उनके अभिनय और आत्मविश्वास ने दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में अंबिकापुर की अभिनेत्री श्रीपर्णा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी केमिस्ट्री की चर्चा हो रही है।
फिल्म में एक और आकर्षक जोड़ी आदित्य महोबिया और अलीशा लकड़ा की है, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। दोनों जोड़ियों की वजह से फिल्म युवाओं के बीच खास लोकप्रिय हो रही है।

नितिन देशमुख, अंबिकापुर की श्रीपर्णा और आदित्य महोबिया की जोड़ी का धमाल, ‘डार्लिंग फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसके एक गाने माया होगे माया पर अब तक दस लाख से अधिक रील्स बन चुकी हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी गाने को सोशल मीडिया पर इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है।
फिल्म के निर्माता वी. नरसिंह हैं, जबकि पटकथा एवं निर्देशन भारती वर्मा ने किया है। पूरी टीम की मेहनत और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि फिल्म को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
तिरगा गांव सहित पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में नितिन देशमुख की सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। वहीं अंबिकापुर में भी श्रीपर्णा की उपलब्धि पर गर्व महसूस किया जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि इस तरह की फिल्मों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं Again’ ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश के युवा कलाकार अपने हुनर के दम पर नई पहचान बना रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.