होम / दुर्ग-भिलाई / मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री लखन देवांगन व विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
-शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है: लखन देवांगन
-देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है:विधायक ललित चंद्राकर
.jpeg)
रिसाली। गत दिवस रिसाली प्रगति नगर स्थित परमेश्वरी भवन में देवांगन जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में देवांगन समाज के गौरव कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
-साथ ही सामाजिक पत्रिका का विमोचन किया गया
इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने कहा, "देवांगन समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है। समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए। आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है।"उन्होंने कहा, "देवांगन समाज की संस्कृति और परंपरा बहुत ही समृद्ध है। हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना होगा और आगे बढ़ाना होगा। हमें अपने समाज के लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।"
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है। इससे पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार समय तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ़ करने के साथ साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गईं थीं। विष्णुदेव सरकार द्वारा निचले स्तर तक योजनाओं के पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में देवांगन समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भी समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हमें अपने समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा और उन्हें शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने होंगे।"
इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय अध्यक्ष रामानंद देवांगन तुलसी साहू , सचिव सोहन लाल देवांगन , कोषाध्यक्ष रेशम देवांगन डॉ. मनीष डॉ. सूर्य मंगल , राजेश देवांगन शंकर देवांगन भूषण देवांगन महिला अध्यक्ष कल्पना देवांगन महेन्द्र देवांगन, चंद्रकुमार देवांगन राजेन्द्र लिमजे , पार्षद मनीष यादव , पार्षद धर्मेन्द्र भगत अजीत चौधरी सहित देवांगन समाज के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.