होम / दुर्ग-भिलाई / ईडब्ल्यूएस की जमीन पर बनेगा सामुदायिक शौचालय: महापौर शशि
दुर्ग-भिलाई
- सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट
रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 29 लक्ष्मी नगर स्थित ईडब्ल्यूएस की जमीन को संरक्षित करते हुए सामुदायिक शौचालय की मांग की है। उन्होंने वार्ड के प्रभारी उपअभियंता को शीघ्र प्राकलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। महापौर ने नागरिकों से विकास संबंधी चर्चा भी की। भ्रमण के दौरान नागरिकों की मांग रखी है कि वार्ड में सामुदायिक शौचालक के साथ अलग से यूरिनल बनाया जाए। इस मांग को शीघ्र पूरा करने का निवेदन भी किया। महापौर शशि सिन्हा ने इसे गंभीरता से लेते हुए ईडब्ल्यूएस की जमीन पर शौचालय बनाने प्रस्ताव कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नागरिकों ने कर्मा भवन के निकट सुलभ शौचालय निर्माण करने के भी निर्देश दिए है। भ्रमण के दौरान महापौर के साथ स्वास्थ्य विभाग प्रभारी संजू नेताम, जहीर अब्बास, व अनिल देशमुख उपस्थित थे।
सफाई व्यवस्था पर फोकस
महापौर शशि सिन्हा निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था कार्य की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसी को संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महापौर का कहना था कि वार्ड सुपरवाईजर सफाई का लगातार माॅनिटरिंग करें। किसी भी सुरत में गंदगी न पसरे ऐसी व्यवस्था करने निर्देश दिए।
नागरिकों की मांग
नागरिकों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से महापौर के समक्ष रखा। आमजनों का कहना था कि पिछले सात माह से पेयजल की समस्या बड़ गई है। महापौर ने स्थिति का जायजा लेने के बाद निर्देश दिए कि मोहन किराना के सामने बिछी पाइप लाइन को मुख्य पाइप लाइन में जोड़ा जाए और जल आपूर्ति की जाए। इसके अलावा नागरिकों ने शारदा विद्यालय गली स्थित शिव मंदिर में शीट लगाने और मोहन किराना के सामने टंकी निर्माण की मांग की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.