ब्रेकिंग

तीन साल का संघर्ष रंग लाया, शासकीय कर्मियों को मिला कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ

95426022026113028whatsappimage2026-02-26at4.57.06pm.jpeg

-छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जताया शासन का आभार
भिलाई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा दिए जाने पर आभार जताया है। संघ के साथ-साथ शासकीय विभागों के अन्य संगठनों ने भी विगत तीन वर्षों से इस संबंध में शासन से लगातार मांग की थी। अब राज्य सरकार के बजट में इस आशय की घोषणा से स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष का माहौल है। 
संघ के प्रदेश महामंत्री सैयद असलम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पेश किया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा की सौगात देते हुए इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। संघ की ओर से प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित कैबिनेट मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के समस्त विधायक और सांसदों का इस पुनीत कार्य कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। 
उन्होंने बताया कि इसके लिए लगातार पत्राचार, संघर्ष , ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन करते हुए शासन के विभिन्न पटलों पर मुद्दा रखा गया। उन्होंने बताया कि स्टील व कोल के सार्वजनिक उपक्रमों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को यह सुविधा पहले से उपलब्ध है किन्तु राज्य शासन के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलता था। राज्य के सरकारी कर्मचारी केवल शासकीय अस्पतालों के भरोसे रहते है। 
निजी अस्पताल में उपचार और बिल का भुगतान कर पाना उसके लिए दुर्लभ था। समय पर बेहतर उपचार व उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने की वजह से कई बार अपने परिजनों को खोना पड़ जाता था। वहीं जो लोग अपना एंव परिजनों का इलाज कर्ज लेकर करा भी लेते थे, उन्हें चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि (मेडिकल बिल) उतनी स्वीकृत नहीं होती थी। दोनों स्थितियों में शासकीय कर्मचारियों को कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा था। सैय्यद असलम ने बताया कि प्रदेश के सभी संगठनों द्वारा अपने अपनी मांगों में कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और शासन के समक्ष रखा गया। 
इन सामूहिक प्रयासों और सार्थक प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार ने उन सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया है।  राज्य शासन की ओर से शासकीय कर्मियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन में अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी। कर्मियों ने महामंत्री सैय्यद असलम को माला पहनाकर स्वागत किया।
शासन का धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में संरक्षक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंपेक्स ओ पी शर्मा प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर डी दीवान, एस पी दीवान, प्रमेश पाल अजय नायक, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, आर विश्वास , हर्षा मानिकपुरी, नारायण साहू, वर्षा पांडेय, गुलशन खलखो, समीर रात्रे, निवेश प्रधान देवेंद्र राजपूत, जैकलीन डॉन, तृप्ति चंद्राकर, स्मिता बागड़े, आलिया खातून, उषा वर्मा, पी स्वामी, निवेश प्रधान, आर विश्वास, मनोरमा बंछोर, नीना चक्रवर्ती, थानेशवरी, चम्पाकली सोनी , प्रकाश, नेतराम, यशवंत साहू, वर्षा पांडेय, जी मोहन राव,एम पंडैया, व्ही राम चंद्र मूर्ति,विवेक कापारे  ,बी एल वर्मा, सोनसीर,देवीला चंद्राकर, कुमेश साहू, राज विजय लक्ष्मी, खिलावन चंद्राकर, लक्ष्मीकांत धोटे, भूपेश उपाध्याय, रोशन सिंह, जिला चिकित्सालय दुर्ग अध्यक्ष राघवेंद्र साहू व प्राचार्य पुष्पा बांधे तथा नर्सिंग अध्यक्ष मंजू राय सहित तमाम पदाधिकारी शामिल हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.