होम / दुर्ग-भिलाई / भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ: ईश्वर देवांगन जिला संयोजक नियुक्त
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की सहमति से ईश्वर देवांगन को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बुनकर समाज में हर्ष का वातावरण है।
नवनियुक्त जिला संयोजक ईश्वर देवांगन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। वे बुनकर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। संगठन का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बुनकर प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान होगा।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर देवांगन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल तथा संगठन को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.