दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवकुमार जंघेल को कांग्रेस का प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि तीन बार पार्षद और एक बार नेता प्रतिपक्ष रह चुके देवकुमार जंघेल इसके पहले भी 2010 से 2015 तक कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का गुरुतर दायित्व पूरी कुशलता से निभाएंगे। श्री जंघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। देवकुमार जंघेल की नियुक्ति का स्वागत करते जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियो, पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने भी उन्हें बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.