दुर्ग-भिलाई

बाबा के भजनों में झूमेंगे रात भर और सुबह निशान उठाएंगे निशान

14325022026133155whatsappimage2026-02-25at6.54.27pm.jpeg

26 फरवरी को भजन संध्या, 27 फरवरी को निशान यात्रा

Image after paragraph


दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग इस वर्ष फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा के एक अद्भुत दृश्य की साक्षी बनने जा रही है। पहली बार शहर में श्री श्याम बाबा की खाटू धाम की तर्ज पर विशाल और भव्य फाल्गुन निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और श्याम भक्ति का माहौल बन गया है।
   पिछले एक सप्ताह से दुर्गा मंदिर में महिलाएं एवं युवा मिलकर अपने हाथों से तैयार बाबा का निशान तैयार कर रहे है निशान में बाबा का ध्वज, नारियल मोर पंख मोली धागा जैसी विभिन्न सामग्री से एक निशान तैयार हो रहा है सभी के द्वारा ग्यारह सौ से अधिक निशान को तैयारी की गई है।
  फाल्गुन मास की पावन ग्यारस पर आयोजित होने वाली श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा 2026 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन श्याम भक्तों को खाटू श्याम की अनुभूति कराना है, जो किसी कारणवश राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम नहीं पहुंच पाते। अब दुर्ग में ही भक्तों को खाटू जैसी परंपरा, रीति-रिवाज और भव्यता के साथ बाबा श्याम के सजीव दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
खाटू धाम की झलक दिखेगी दुर्ग की सड़कों पर ...
निशान यात्रा आयोजक समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि फाल्गुन एकादशी के दिन दुर्ग की सड़कों पर खाटू धाम जैसा दिव्य वातावरण नजर आएगा। बाबा श्याम का रथ, घोड़े-बग्गी, मधुर भजनों की स्वर लहरियां, फूलों व इत्र की वर्षा और सैकड़ों श्रद्धालुओं के हाथों में श्याम बाबा का निशान—यह यात्रा श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम होगी।
यात्रा की प्रमुख विशेषताएं ...
निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा और इत्र वर्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। ग्यारह सौ से ज्यादा की संख्या में श्याम भक्त केसरिया, नारंगी और लाल रंग के पवित्र निशान लेकर बाबा के जयकारों के साथ पदयात्रा करेंगे।
भजन संध्या का आयोजन ...
किरण मनीष सेन ने बताया कि निशान यात्रा के पूर्व दिनाँक 26 फरवरी को संध्या 7 बजे सत्तीचौरा में भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें गोदिया महाराष्ट्र के प्रसिद्ध भजन गायक सुनील कालोया एवं सागर मांग्रेलिया द्वारा बाबा के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। 
सर्वसमाज का सहयोग, शहर में भक्तिमय माहौल ...
निशान यात्रा को लेकर दुर्ग शहर में उत्साह चरम पर है। सभी समाजों के लोग इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। फाल्गुन एकादशी पर दुर्ग नगरी श्याम भक्ति के रंग में रंगी नजर आएगी और यह आयोजन आने वाले वर्षों के लिए एक नई धार्मिक परंपरा की नींव रखेगा।
   निशान यात्रा यात्रा प्रातः 7 बजे श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग से शनिचरी बाजार, सदर बाजार, इंदिरा मार्केट, पोलसाय पारा चौक, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, शहीद चौक, धमधा नाका ओवरब्रिज के ऊपर से कादंबरी नगर श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.