-तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पुतला दहन व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
दुर्ग। जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में प्रदेश युवा कांग्रेस एवं जिला युवा कांग्रेस दुर्ग के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दीपांकर साहू के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय दुर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दुर्ग PHE विभाग में ठेकेदारों से अंतिम देयक (बिल) बनाने से पहले कमीशन की मांग की जा रही है। आरोपों के अनुसार SDO धमधा प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा, कार्यपालन अभियंता (EE) के निर्देशों के बावजूद ठेकेदारों के बिल लंबित रखे जा रहे हैं तथा मुख्य अभियंता के नाम का हवाला देकर दबाव बनाया जाता है।
इसके साथ ही शिकायत करने पर ठेकेदारों को झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचार को संरक्षण मिल रहा है।
आंदोलन की चेतावनी ..
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवस के भीतर SDO के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई और ठेकेदारों को परेशान करना बंद नहीं हुआ, तो
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 01:00 बजे PHE कार्यालय के सामने PHE मंत्री अरुण साव का पुतला दहन किया जाएगा।
इसके बाद 9 मार्च 2026 (सोमवार) से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन PHE कार्यालय के समक्ष शुरू किया जाएगा, जो SDO की बर्खास्तगी तक जारी रहेगा।
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि आंदोलन की स्थिति बनी, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
प्रशासन से मांग
युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि विभाग में पारदर्शिता बहाल हो और ठेकेदारों को न्याय मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.