होम / दुर्ग-भिलाई / विकसित भारत-जी राम जी' (VB-G RAM G) विधेयक 2025 के माध्यम से ग्रामीण आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव का आह्वान - लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट...
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। धमधा भाजपा मंडल के तत्वाधान में ग्राम अछोली में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G) के ऊपर ग्राम अछोली में जन चौपाल लगाया गया । जिसमें मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है।
इस कार्यक्रम के प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष देवनाथ सिन्हा ने बताया इस अधिनियम के तहत अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के गारंटीकृत मजदूरी रोजगार का अधिकार मिलेगा, जो पहले 100 दिन था। महामंत्री बनऊ वर्मा ने बताया कि श्रमिकों को हर हफ्ते मजदूरी दी जाएगी। यदि 15 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होता है, तो मुआवजे का प्रावधान भी किया गया है l अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल ने बताया कि योजना के तहत पारदर्शी पंजीकरण के लिए नया जॉब कार्ड जारी किया जा रहा है । गिरधारी साहू ने बताया कि यह मिशन मजदूरी रोजगार को टिकाऊ ग्रामीण संपत्तियों के निर्माण से जोड़ता है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बलदाऊ पाल, लुकेश्वर साहू, सागर वर्मा, चुम्मन साहू, गौतम साहू, मनमोहन चंदेल, राधे वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.