होम / दुर्ग-भिलाई / ग्रीन कॉरिडोर से बची जान: गंभीर रूप से घायल युवक को 40 मिनट में रायपुर पहुँचाया
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। सिर में गंभीर चोट से घायल एक युवक को जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया गया। श्री शंकरा हॉस्पिटल, जुनवानी से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर तक एंबुलेंस को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया गया, जिससे मरीज को लगभग 40 मिनट में सुरक्षित रूप से रायपुर पहुँचाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना मिली कि एक युवक को गंभीर अवस्था में श्री शंकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हालत नाजुक पाते हुए उसे उन्नत उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई तथा आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट किया गया। वायरलेस संचार के माध्यम से एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे उसे बिना किसी अवरोध तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिल सका।
समन्वित प्रयासों के चलते एंबुलेंस निर्धारित समय में रायपुर पहुँची, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।
इस मानवीय पहल में यातायात थाना प्रभारी सहित ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने त्वरित समन्वय और प्रभावी यातायात प्रबंधन का परिचय दिया।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस को प्राथमिकता दें, मार्ग खाली रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जीवनरक्षक सेवाएँ समय पर गंतव्य तक पहुँच सकें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.