होम / दुर्ग-भिलाई / औद्योगिक क्षेत्र में बुद्ध व अम्बेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण
दुर्ग-भिलाई
आयुष्मान धवले ने दान की है दोनों प्रतिमाएं
भिलाई। शहर के हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित डॉ बाबा साहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति धम्म भूमि में शनिवार 21 फरवरी को भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भंते डॉक्टर वेनरेबल शील रत्न बोधि ने अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ उदय कुमार ने इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।
उल्लेखनीय है कि दानवीर आयुष्मान अशोक धवले ने अपने जन्मदिन पर यह दो प्रतिमाएं दान कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने यहां महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध की धम्म मार्ग पर चल रही 6 फुट से ऊंची प्रतिमा दान कर स्थापित की और विश्व रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित करवाई है।
आयोजन में मुख्य संरक्षक सुनील रामटेके,संरक्षक एल. उमाकांत, विनोद वासनिक, राजेश बंजारी, वर्षा बागडे, नरेंद्र शेन्डे, प्रमुख संरक्षक अशोक धवले, अध्यक्ष वीरेन्द्र नागदेव, राजेश कांबले ,धम्म सेवक संदीप चौरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर त्रिशरण पंचशील और बुद्ध वंदना का पाठ के साथ प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण जय भीम और जय बुद्ध के नारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर डॉ बाबासाहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति हाउसिंग बोर्ड भिलाई के अध्यक्ष डिलेंद्र नागदेवे, उपाध्यक्ष बसंत धारगावे, सचिव राजेश कांबले, सहसचिव धनंजय बड़गे, कोषाध्यक्ष गिरीश रामटेके, कार्यकारिणी सदस्य मिलिंद रामटेके, आनंदपुर घोड़गे, प्रकाश गजबे, धम्म सेवक संदीप चौरे, सदस्य मनोज बागडे, संरक्षक राजेश बंजारी, संजय बागडे, सदस्य शीतल सिंगाड़े, कार्यकर्ता सुरेंद्र मंडपे, दशरथ मेश्राम, तुकाराम करवादे, आशीष चौरे, नरेंद्र फुलझेले, चंद्रशेखर जनबंधु, विजय घोड़के, मनीष मेश्राम, दिनेश शेंडे, डॉ बाबासाहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति महिला मंडल समिति से अध्यक्ष कविता वानखेडे, उपाध्यक्ष चेतन बड़गे, सचिव अर्चना गजभे, कोषाध्यक्ष निर्मला धारगांवें, ज्योति खोबरागड़े, सदस्य रूपा चौरे, वनमाला फुलझेले, किरण उके, मंजू सिंगाड़े, रंजन घोड़के, पुजा शिंदे, रूपा बागडे, मेघा कांबले, किरण काम्बले, कार्यकर्ता रेखा चंद्रिकापुरे, पार्वती मेश्राम, स्वाति घोड़े, नीतू मेश्राम, त्रिवेणी मंडपे, किरण मघाड़े, सविता गोस्वामी, अनिता चारभे, कार्यकर्ता सोनम रूपनारायण, परिणीता नागदेवे और सविता चौरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.