होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक ललित चंद्राकर ने टंकी मरोदा में बूथ कार्यकताओं के संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 131वीं कड़ी का श्रवण किया
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने टंकी मरोदा वार्ड 14, बूथ नंबर 243 में कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, पार्षद सरिता देवांगन, बूथ अध्यक्ष गैंद लाल जंघेल, सरोज साहू, प्रमिला निषाद, टिंकी, गायत्री निर्मलकर, रूपा निषाद, लक्ष्मी निषाद, तीज बाई कुर्रे, तीज बाई ढीमर, गायत्री, उषा ठाकुर, सकुन ठाकुर, सेजा साहू, बिसाहीन निषाद, इन्द्रा साहू, लीला सेन, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 131वीं कड़ी में देश को संबोधित किया। इस एपिसोड में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
- छात्रों को मंत्र: पीएम मोदी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे परीक्षाओं में नंबरों की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और शिक्षकों/अभिभावकों से संवाद बनाए रखें।
- त्योहार और स्वदेशी: आने वाले होली और रमजान के त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने (Vocal for Local) पर जोर दिया।
- एआई (AI) और साइबर सुरक्षा: टेक्नोलॉजी के दौर में AI के प्रभाव और साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की बात की।
- गुलामी के प्रतीक हटे: पीएम मोदी ने बताया कि देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व दे रहा है।
- 131वीं कड़ी: यह कार्यक्रम 140 करोड़ नागरिकों से सीधा संवाद है जो देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करता है।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का पूरे देश को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में छिपी हुई प्रतिभाओं को जानने और पहचानने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ में भी विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।"
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.