होम / दुर्ग-भिलाई / कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें, रसमडा केंद्र ने जय बालाजी कंपनी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देशानुसार श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु औद्योगिक क्षेत्र/कंपनी में शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे। औद्योगिक क्षेत्र/कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें (ई.एस.आई.), रसमड़ा केंद्र द्वारा जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मनप्रीत सिंह भाटिया, डी.के. रत्रश नंद, सुभाष साहू, श्रद्धा, जागेश्वर, योगेश सहित ईएसआई के अन्य कर्मचारियों ने सेवाएं दी । जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी प्रबंधन द्वारा शिविर में विशेष सहयोग किया गया है। शिविर में श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें परामर्श भी दिया गया। शुगर, बीपी के जांच उपरांत दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।श्रमिकों को ईएसआई द्वारा संचालित योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई है। ईएसआई रसमड़ा के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविर नियमित रूप से प्रतिमाह अलग-अलग कंपनियों में आयोजित कर श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे कंपनियों के श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.