छत्तीसगढ़

AI वर्ल्ड समिट के दौरान प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ का तीखा बयान, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

16421022026110240whatsappimage2026-02-21at4.25.14pm.jpeg

दिल्ली/छत्तीसगढ़। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ल्ड समिट के दौरान कथित प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महासंघ का कहना है कि जब विश्व के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच पर भारत की तकनीकी क्षमता और नेतृत्व को प्रस्तुत कर रहे थे, उसी समय यूथ कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
महासंघ ने आरोप लगाया कि यह घटना किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि एक “सोची-समझी साजिश” है। संगठन के अनुसार, यह कृत्य भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है और इसे देशविरोधी कृत्य की तरह देखा जाना चाहिए।
कांग्रेस नेतृत्व पर सीधे आरोप..
छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ ने अपने बयान में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ऐसा कदम पार्टी नेतृत्व की जानकारी और सहमति के बिना संभव नहीं है।
महासंघ ने जिन नेताओं के नाम लिए हैं, उनमें यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेट्री कृष्ण हरि, बिहार यूथ कांग्रेस के सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार और यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिंह यादव शामिल हैं।
AI समिट को बताया वैश्विक आयोजन ..
महासंघ ने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का AI समिट था। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 30 देशों के राष्ट्रीय प्रमुख, 60 से अधिक देशों के मंत्री, हजारों वैश्विक सीईओ, रिसर्चर, स्टार्टअप प्रतिनिधि और पॉलिसी मेकर्स शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार, इस समिट में ढाई लाख से अधिक विजिटर और पंजीकृत प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जो दर्शाता है कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक केंद्र बन चुका है।
माफी की मांग ..
छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। महासंघ ने कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
यह संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष नेतराम साहू, सचिव दिनेश सिंह और कोषाध्यक्ष अमरीश परगनिहा द्वारा जारी की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.