दुर्ग-भिलाई

विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं:  महापौर 

36120022026125951whatsappimage2026-02-20at6.28.22pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48 पुलिस लाइन क्षेत्र में प्रगति पर चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का आज महापौर अलका बाघमार ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड प्रभारी देव नारायण चंद्रकार भी उपस्थित रहे।
महापौर ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डामर की परत की मोटाई एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी देव नारायण चंद्रकार ने स्वयं टेप लेकर सड़क की चौड़ाई एवं डामर की परत की मोटाई की नापजोख की। मौके पर ही निर्माण कार्य की प्रगति की जांच कर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की गई। महापौर ने अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर तथा उप अभियंता करण यादव भी उपस्थित रहे। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि घटिया सामग्री के उपयोग या मानक से कम मोटाई पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, कार्य पूर्ण होने तक नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।
सड़क डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड क्रमांक 48 पुलिस लाइन क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को अब बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से अधोसंरचना विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे दुर्ग शहर को एक व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.