दुर्ग-भिलाई

सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

42620022026125234whatsappimage2026-02-20at6.19.57pm(1).jpeg


दुर्ग। वार्ड क्रमांक 16, कर्मचारी नगर दुर्ग स्थित शिव मंदिर प्रांगण के सामुदायिक भवन में नवनिर्मित कक्ष का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने लोकार्पण किया। मंत्री गजेन्द्र यादव के विधायक निधि से ₹10 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है, ताकी क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुगम स्थान उपलब्ध कराना है।
      शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की विकसित हो रहे दुर्ग शहर में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। कर्मचारी नगर क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस देखते हुए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से अब स्थानीय नागरिकों को विवाह, बैठक, धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
यह निर्माण कार्य न केवल अधोसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता को भी सुदृढ़ करेगा। हमारी प्रतिबद्धता है कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो सके।
    मंत्री गजेन्द्र यादव ने आगे कहा की शहर विकास के अंतर्गत सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक भवनों के उन्नयन तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि दुर्ग को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
       इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद खिलावन मटियारा, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, उमेश यादव, महेश देवांगन, इंद्र गंधर्व, श्रीमती मौसमी ताम्रकार, श्रीमती सविता वर्मा एवं श्रीमती अंजु यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.