होम / दुर्ग-भिलाई / वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
ज्ञान जहां से प्राप्त करते हैं उनका सदैव सम्मान करें क्योंकि ज्ञान अंधकार को दूर करता है : विधायक ललित
.jpeg)
दुर्ग। उतई स्थित शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती जी के तैल चित्र पर माल्यारोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आपरेशन सिन्दूर,भारतीय संस्कृति छत्तीसगढ़ संस्कृति ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया गया।
साथ ही प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शुभा शर्मा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढा। इसमें उन्होंने कहा कि महाविद्यलय न केवल शैक्षणिक गतिविधियों में आगे है बल्कि खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी महती भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा की आज का दिन बहुत खास है। इस दिन हम न केवल अपने शैक्षिक परिणामों का जश्न मनाते हैं, बल्कि हम उस समर्पण और मेहनत का भी सम्मान करते हैं जो हम सभी ने पिछले साल के दौरान की है।वार्षिकोत्सव हमारे लिए एक उत्सव है, जिसमें हम अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं और आपस में मिलकर खुशी मनाते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि ज्ञान जहां से प्राप्त करते हैं उनका सदैव सम्मान करें क्योकि ज्ञान हमारे अंदर से अंधकार का दूर करता है। ज्ञान प्राप्त करने और इसे निरंतर अभ्यास करने से अनुभव आता है। अनुभव हमेशा
मार्गदर्शन की भूमिका में होता है और जो हमें आगे बढ़ने में प्रेरित करता है।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण का उत्सव है जिसमें शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को निरंतर प्रगति एवं उच्च उपलब्धियों के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, विमला कामड़े, सोहन रिगरी बृजमोहन साहू, राकेश देवांगन, क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. अनुपमा अस्थाना, प्राचार्य डॉ. शुभा शर्मा, रानीतराई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.