दुर्ग

कुरूद में म्यूल खातों से अवैध धन अर्जन करने वाले 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

33319022026120542whatsappimage2026-02-19at5.29.22pm.jpeg

दुर्ग। सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड, कुरूद क्षेत्र में म्यूल खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर अवैध धन अर्जित करने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध लेनदेन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा।
तलाशी व पूछताछ में आरोपियों के पास से 13 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और ₹5,700 नगद बरामद किए गए। जप्त खातों का समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर केरल, कर्नाटक, बिहार और गुजरात राज्यों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाई गईं।
पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस में वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।
आरोपियों का विवरण ..
1. मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24), अहमद नगर कैंप-02, छावनी
2. हिमांशु पटेल (31), सेक्टर-01, भिलाई भट्टी
3. पुट्टा राकेश बाबू (27), भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश
4. शुभम स्वाई (20), सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा
जप्त सामग्री ...
13 बैंक पासबुक
7 चेकबुक
18 एटीएम कार्ड
4 मोबाइल फोन
12 सिम कार्ड
₹5,700 नगद
इस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र देशमुख तथा आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष, रूपनारायण और अतुल यादव की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड का उपयोग न करने दें। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। म्यूल खाता उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.