ब्रेकिंग

बस्तर का समग्र विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निदान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: सांसद महेश कश्यप

46519022026112822whatsappimage2026-02-19at4.55.08pm.jpeg

-नगरनार जन चौपाल में सांसद महेश कश्यप ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 'मोदी की गारंटी' से संवर रहा है छत्तीसगढ़ और बस्तर 
-विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध कर रही भाजपा सरकार, आत्मनिर्भरता और सुशासन की नई मिसाल है वी बी जी राम जी योजना : महेश कश्यप 

Image after paragraph


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 'जन चौपाल' अभियान के तहत आज नगरनार के नकटी सेमरा और धुरगुड़ा शक्ति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पारंपरिक बस्तरिया वाद्ययंत्रों की मधुर गूंज के साथ सांसद का आत्मीय स्वागत किया गया। 
चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और 'वीबी जी राम जी योजना' जैसी योजना रोजगार की पक्की गारंटी है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वीकृत 18 लाख मकान केवल ईंट-सीमेंट के ढांचे नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान का प्रतीक हैं। आज हर पंचायत में औसतन 300 मकानों का निर्माण हो रहा है, जिससे न केवल बेघरों को आश्रय मिला है, बल्कि स्थानीय स्तर पर राजमिस्त्री और मजदूरों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा हुए हैं। 10 लाख से अधिक परिवारों का गृह प्रवेश इस बात को प्रमाणित करता है कि 'मोदी की गारंटी' धरातल पर पूरी मजबूती से लागू हो रही है।
​इसी क्रम में सांसद ने 'जी राम जी (G RAM G) योजना 2025' को ग्रामीण विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव बताया। यह योजना मनरेगा के पुराने ढांचे को आधुनिक बनाते हुए अब ग्रामीणों को साल में 100 के बजाय 125 दिन के काम की पक्की गारंटी देती है। इस योजना की सबसे व्यावहारिक विशेषता खेती के व्यस्त समय (बुवाई और कटाई) के दौरान रखा गया 60 दिनों का 'नो-वर्क पीरियड' है, जिससे किसानों को समय पर मजदूर मिल सकेंगे और मजदूरों की वार्षिक आय में भी इजाफा होगा।
​सांसद ने भुगतान प्रक्रिया में सुधार के बारे में बताया कि मजदूरों को अपनी कमाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत 7 से 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, और देरी होने पर मजदूर मुआवजे के हकदार होंगेl 1,51,282 करोड़ रुपये के विशाल बजट वाली यह योजना केवल अस्थाई कार्यों तक सीमित न रहकर गाँवों में गोदाम, सड़कें और जल संरक्षण जैसी टिकाऊ संपत्तियों का निर्माण करेगी। श्री कश्यप ने कहा, यह 'विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन' का एक हिस्सा है, जो ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को निखारने का एक बड़ा संकल्प है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनोज पटेल ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन उप सरपंच गणेश नागवंशी द्वारा किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जगदलपुर जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू,जनपद सदस्य श्रीति शर्मा,प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य हरि साहू,भाजपा जिला मंत्री सुब्रतो विश्वाश,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया,उपाध्यक्ष सीमांचल दास,मंडल महामंत्री मनोज पटेल,द्वितीय महामंत्री राजेश शर्मा,नकटी सेमरा सरपंच पद्मिनी कश्यप,आड़ावाल सरपंच जयंती कश्यप,उप सरपंच गणेश नागवंशी,धुरगुड़ा सरपंच जयमनी कश्यप, तपन राय, रूपेश समरथ,संजय गुप्ता, रूपेश ठाकुर, सुकमन ठाकुर, विकास सिकदार, संगीता महाराणा सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता,बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.