होम / दुर्ग-भिलाई / शौर्य और स्वाभिमान का पर्व: तिरगा में उत्साहपूर्वक मनाई गई शिवाजी महाराज जयंती
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग/अंडा,(मोरज देशमुख)। ग्राम तिरगा में दिल्लीवार कुर्मी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा वीर शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके आदर्शों को नमन किया गया।
इस अवसर पर कुर्मी समाज, दिल्लीवार समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विजय बेलचंदन (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), दधिश देशमुख (सर्किल युवा अध्यक्ष), गैंदलाल देशमुख (ग्राम प्रधान), रामसाय बेलचंदन (उप प्रधान), शिवाजी स्मारक अध्यक्ष युवराज देशमुख, पीतांबर देशमुख, अघनू देशमुख, वीरेन बेलचंदन, मुन्ना देशमुख, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, शिव प्रसाद देशमुख, हीरालाल दिल्लीवार, अजय देशमुख, सुशील देशमुख, नंदकुमार देशमुख, गोपी देशमुख, सुरेश देशमुख, बिहऊराम देशमुख, सुदर्शन निषाद, धनेश यादव, दौवा देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के साहस, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन जयघोष एवं देशभक्ति नारों के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.