होम / दुर्ग-भिलाई / केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ की विशेष आम सभा संपन्न, न्यायालय के आदेशानुसार पुनः चुनाव प्रक्रिया पूर्ण
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। दिनांक 17 फरवरी 2026 को केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ के कार्यालय कचना घूरवा देवालय, सिविल लाइन, दुर्ग में एक विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। यह विशेष सभा न्यायालय श्रीमान फर्म्स एवं सोसायटी, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर के आदेश के अनुपालन में आहूत की गई थी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई थी कि दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुए चुनाव में अनियमितताएं पाए जाने के कारण न्यायालय फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा उक्त चुनाव को निरस्त कर दिया गया है। न्यायालय ने अपने आदेश दिनांक 08 जनवरी 2026 में चुनाव निरस्त करते हुए पुनः चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष मंगल दास ठाकुर (एम.डी. ठाकुर) द्वारा कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आजीवन सदस्य, संरक्षक सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दिनांक 01 फरवरी 2026 की बैठक के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की गई। सर्वसम्मति से ऋषि कुमार ध्रुव एवं डॉ. यशेश्वरी ठाकुर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया गया।
चुनाव अधिकारियों ने चुनाव की रूपरेखा तैयार कर तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा की तथा इसकी जानकारी फर्म्स एवं सोसायटी, रायपुर को प्रेषित की। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात कुछ प्रत्याशियों द्वारा समाजहित में अपने नाम वापस ले लिए जाने के कारण दिनांक 16 फरवरी 2026 को निम्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया—
मंगल दास ठाकुर (एम.डी. ठाकुर) – अध्यक्ष
धुर सिंह धुर्वे – उपाध्यक्ष
नीलकंठ गढ़े – महासचिव
जितेन्द्र ध्रुव – सचिव
सीताराम ठाकुर – कोषाध्यक्ष
रमाकांत – ऑडिटर
राजकुमार ठाकुर – सलाहकार
दिनांक 17 फरवरी 2026 को चुनाव अधिकारियों द्वारा विधिवत घोषणा कर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची फर्म्स एवं सोसायटी, नवा रायपुर को प्रेषित की गई। इसके पश्चात विशेष आम सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर आसीन होकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
सभा में यह स्पष्ट किया गया कि केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ (पंजीयन क्रमांक 332/63) का कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित है। इसके साथ ही यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गौड़ गोंडवाना महासभा बालोद, आदिवासी ध्रुव गौड़ महासभा हींगरढ़ (जिला राजनांदगांव) एवं जिला महासमुंद स्थित पंजीयन क्रमांक 2855/10 का केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ से कोई संबंध नहीं है। साथ ही अखिल भारतीय ध्रुव गोंड़ महासभा ओढार बांध, जिला राजनांदगांव पर प्रतिबंध लगाते हुए इन तीनों संगठनों को किसी भी प्रकार से संगठनात्मक कार्यों से पृथक किए जाने का निर्णय लिया गया।
विशेष सभा में संगठन के विस्तार के उद्देश्य से केन्द्रीय महिला प्रभार एवं केन्द्रीय युवा प्रभाग के गठन एवं विस्तार संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।
केन्द्रीय गोंड़ महासभा में उपाध्यक्ष पद पर विकास मरकाम (रायपुर), राजेश छेदावी (कबीरधाम) एवं संतराम नेताम (अम्बागढ़ चौकी, मानपुर) तथा प्रवक्ता के रूप में विष्णुदेव ठाकुर (राजनांदगांव) और कार्यालय सचिव पन्ना नेताम को मनोनीत किया गया।
महिला प्रभार (गोंड़ महासभा) में—
चन्द्रिका ठाकुर (बोहारडीह, दुर्ग) – अध्यक्ष
श्रीमती भानुप्रभा नेताम – महासचिव
यशेश्वरी ध्रुव – सचिव
भीषम नागेश (नगरी, धमतरी) – कोषाध्यक्ष
को मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार युवा प्रभाग (गोंड़ महासभा) में
दिलीप ध्रुव (चरोदा, भिलाई) – अध्यक्ष
तुलसी ध्रुव (भिलाई) – महासचिव
युवराज कुंजाम (दुर्ग) – कोषाध्यक्ष
को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणजनों ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान की सराहना की गई, जिसे समाजहित एवं राष्ट्रहित में उचित बताया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.