होम / दुर्ग-भिलाई / रिसामा रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 35 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत
दुर्ग-भिलाई
अंडा। थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत रिसामा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर निर्मलकर (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम रिसामा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी के लगभग 11:30 बजे शेखर निर्मलकर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से रिसामा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान शेखर निर्मलकर की मृत्यु हो गई। मामले में विधिवत पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की टीम जाँच में जुटी हुई हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.