होम / दुर्ग-भिलाई / अपोलो कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन उत्सव ‘सद्भावना-2026’
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। अपोलो कॉलेज अंजोरा में आई.क्यू.ए.सी., सांस्कृतिक गतिविधि समिति, छात्र-अध्यापक परिषद एवं एम.ओ.यू. समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीन उत्सव ‘सद्भावना-2026’ (शिक्षा महाविद्यालयों हेतु) का सफल आयोजन किया गया। इस दो-दिवसीय आयोजन में दुर्ग, भिलाई, अंडा, कुम्हारी एवं राजनांदगांव के विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों के छात्र-अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक संजय अग्रवाल, डॉ. मनीष जैन, आशीष अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ जैन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। संचालक संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सद्भावना का उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों के बीच सहयोग, आपसी समन्वय और मित्रता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विविध प्रतियोगिताएं और परिणाम ...
अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चटोरी गली—स्वाद का संगम, मॉडल मेकिंग, पेंटिंग, रील मेकिंग, केश सज्जा, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैंप वॉक, समूह नृत्य एवं समूह गायन का आयोजन हुआ। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
चटोरी गली—स्वाद का संगम:
प्रथम—मैत्री कॉलेज | द्वितीय—अपोलो कॉलेज अंजोरा, दुर्ग | तृतीय—सेंट थॉमस कॉलेज, रुआबांधा (भिलाई)
पेंटिंग ..
प्रथम—सेंट थॉमस कॉलेज, रुआबांधा (भिलाई) | द्वितीय—श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, कुम्हारी | तृतीय—अपोलो कॉलेज अंजोरा, दुर्ग
केश सज्जा (हेयर स्टाइल) ..
प्रथम—अपोलो कॉलेज अंजोरा, दुर्ग | द्वितीय—मैत्री कॉलेज, भिलाई | तृतीय—संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, ठाकुर राजनांदगांव
स्टैंड-अप कॉमेडी ..
प्रथम—विद्यापीठ महाविद्यालय | द्वितीय—सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई | तृतीय—बी.एन.एस. कॉलेज, भिलाई सेक्टर-8
रैंप वॉक (पुरुष वर्ग) ..
प्रथम—मैत्री कॉलेज | द्वितीय—संस्कार सिटी कॉलेज | तृतीय—रावतपुरा कॉलेज
रैंप वॉक (महिला वर्ग) ..
प्रथम—रॉयल कॉलेज, राजनांदगांव | द्वितीय—स्वरूपानंद कॉलेज | तृतीय—भिलाई मैत्री कॉलेज
समूह गायन ..
प्रथम—मैत्री कॉलेज | द्वितीय—रॉयल कॉलेज | तृतीय—संस्कार सिटी कॉलेज अंत में सभी विजेताओं को महाविद्यालय के संचालक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। एम.ओ.यू. के तहत निर्णायक की भूमिका में डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा (प्राचार्य, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजनांदगांव), डॉ. संगीता साहू (प्रिंसिपल, सजेस, अंजोरा-दुर्ग), मिस सोनाली (अध्यक्ष, गोल्डन फेदर एडवाइजर), डॉ. संजू सिन्हा (असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय वी.वाई.टी. पी.जी. ऑटोनॉमस कॉलेज, दुर्ग) सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
डॉ. निशा श्रीवास्तव (प्रोफेसर, घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग) एवं विनीता कोसारिया (ब्रांच मैनेजर, आदर्श नगर—एस.बी.आई.), स्तुति चक्रवर्ती (एस.बी.आई.) का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। अपोलो महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. राखी शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सद्भावना-2026 के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई दी। दो-दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-अध्यापक परिषद एवं सांस्कृतिक गतिविधि समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.