दुर्ग

श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) की व्यवस्थाओं का अवलोकन

97917022026130517whatsappimage2026-02-17at5.02.02pm.jpeg

नगपुरा/दुर्ग। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ परिसर में संचालित श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) का आज सुमीत ज्वेलर्स, रायपुर के  अंकित कांकरिया एवं  रोशन सांखला ने अध्यक्ष गजराज पगारिया तथा ट्रस्टीगण पन्नालाल गोलछा और राजेन्द्र गोलछा के साथ भ्रमण किया। अतिथियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुव्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंकित कांकरिया (सुमीत ग्रुप) ने गौ सेवा प्रकल्प में अपनी सहभागिता जोड़ने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि अतिथियों के आगमन से कुछ समय पूर्व ही गौशाला में नवशिशु का जन्म हुआ, जिसे शुभ संकेत मानते हुए उन्होंने स्मरणीय सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट मंडल की ओर से अतिथियों का अभिनंदन कर शुभभावनाओं की अनु‌मोदना की गई।
तीर्थ में आगामी धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन
आने वाले दिनों में तीर्थ में भक्ति और उत्सव का विशेष वातावरण रहेगा।
14 मार्च 2026: तीर्थ परिसर में निर्माणाधीन कलात्मक एवं शिल्प-सौंदर्ययुक्त “गुरु मंदिर” का भूमिपूजन (खात मुहूर्त)।
19 अप्रैल 2026: गुरु मंदिर का शिलान्यास।
20 अप्रैल 2026: बालदीक्षिता साध्वी श्री आज्ञायशा श्री जी म.सा. आदि का वर्षीतप पारणा।
27 अप्रैल 2026: शासन स्थापना दिवस पर तीर्थ संकुल में प्रतिष्ठित श्री शाश्वता जिन–राजेन्द्रसूरी गुरु मंदिर की प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण उत्सव।
28–29 अप्रैल 2026: जीर्णोद्धारित श्री सिद्धचक्र जीरावला पार्श्वनाथ मंदिर का प्रतिष्ठा उत्सव—28 अप्रैल को प्रारंभिक अनुष्ठान, अट्ठारह अभिषेक महापूजन एवं रात्रि भक्ति; 29 अप्रैल को प्रातः शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा विधान।
समस्त कार्यक्रमों में तीर्थ प्रतिष्ठाचार्य के आज्ञानुवर्तिनी साध्वीश्रीजी एवं साध्वीवृंद की मंगलकारी निश्रा रहेगी। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़ सहित ट्रस्ट मंडल ने सकल श्री संघ से कार्यक्रमों में पधारकर धर्मलाभ लेने का निवेदन किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.