अंडा,(मोरज देशमुख)। दुर्ग ग्रामीण सेक्टर अंजोरा ‘ख’ अंतर्गत ग्राम तिरगा में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती गीतांजली भैंसारे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती माताओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई। बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर पोषण स्तर का आकलन किया गया, ताकि कुपोषण की स्थिति में समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नेहा तिवारी, टुमेश्वरी बेलचंदन, खोमेश्वरी नेताम, सहयोगी कार्यकर्ता पूर्णमा देशमुख, धनेश्वरी देशमुख, तारनी देशमुख, सतरूपा मंडावी, अरुणा सोनी, त्रिवेणी देशमुख तथा सहायिका निर्मला सोनी एवं दुलेश्वरी उपस्थित रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में बच्चों के पालक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वजन त्यौहार के माध्यम से बच्चों और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.