सारंगढ़-बिलाईगढ़/भटगांव। जिले के ग्राम रिकोटार की प्रतिभाशाली छात्रा तनु जायसवाल ने अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मेघालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में तनु जायसवाल और उनकी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब कुछ ही दिनों में टीम ऑल इंडिया मुकाबले में भाग लेने के लिए केरल रवाना होगी।
तनु जायसवाल, पिता डमेश्वर जायसवाल की पुत्री हैं और ग्राम रिकोटार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, महाविद्यालय भटगांव और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
खेल प्रेमियों का कहना है कि तनु ने अपनी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
क्षेत्रवासियों ने तनु जायसवाल और उनकी पूरी टीम को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम सफलता की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.