दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महा शिवरात्रि के पवन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलाई ,नगपुरा चंगोरी,भरदा, मंचान्दूर, बोरीगारका ,अंडा, कुथरेल,धनोरा, दमोदा , बोरई,में आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। साथ आयोजित भंडारे में महाप्रसादी वितरण किया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैंऔर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
इस अवसर पर रिसाली मंडल जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जिला मंत्री गिरेश साहू, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु चंदू देवांगन सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपुत ,सुखदेव देवांगन, सरपंच गिरेश्वर देशमुख, भुवन लाल देशमुख, हीरामन देशमुख सुनील भारदिय दिलीप साहू देवनाथ देशमुख नोमेश्वर पिपरिया राजू यादव, मुकेश मांडले, पवन महतेल, शिव निषाद, जीतेश धनकर, भूपेन्द्र रिगरि, प्रदीप ढीमर, भूपेन्द्र ढीमर, दासू ढीमर, शिव ढीमर, जगमोहन ढीमर,राजकुमार, गायत्री साहू, उत्तम चंद्राकर, राजू शर्मा, जगदेव साहू, हरीश देशमुख, नेहा साहू, देविका यादव, संतोष साहू, सत्रुघन साहू, पुनानंद देशमुख, त्रिलोक साहू, दुष्यंत देशमुख, नेतराम देशमुख, व बड़ी संख्या श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.