दुर्ग

शिवनाथ तट पर गूंजा हर-हर महादेव, महापौर व जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य रुद्राभिषेक

314150220261225521000861365.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी तट पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा भव्य रुद्राभिषेक एवं आरती का आयोजन किया गया। शिवभक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिवनाथ नदी की आरती कर नगर एवं प्रदेश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की प्रार्थना की।
महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर शिवनाथ तट पर बर्फ की सिल्ली से निर्मित आकर्षक शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही मिट्टी से महाकाल बाबा की भव्य प्रतिकृति का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया गया, जिसे देखने और पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। महापौर, सभापति एवं सांस्कृतिक प्रभारी ने इस विशेष शिवलिंग का पूजन कर शहर के मंगल, विकास और उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने समस्त शहरवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन ईश्वर का आशीर्वाद है और हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज व शहर की उन्नति में योगदान देना चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश और शहर में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए महापौर एवं सभापति ने नगर पालिक निगम परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, युवराज कुंजाम, गुलशन साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, करण यादव, थान सिंह यादव, अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.