दुर्ग

साइबर फ्रॉड पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 खाता धारकों पर वैधानिक कार्यवाही

72412022026121257whatsappimage2026-02-12at5.40.24pm.jpeg

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर फ्रॉड की राशि के लेन-देन में संलिप्त पाए गए 06 बैंक खाता धारकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि विभिन्न बैंकों के खातों में साइबर ठगी की राशि प्राप्त कर चेक एवं अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकासी की जा रही थी। इस संबंध में दिनांक 11 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया, जिसमें 06 खाता धारकों को चिन्हित कर पूछताछ की गई तथा संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।
जांच के दौरान यह तथ्य उजागर हुआ कि इन खातों के माध्यम से विभिन्न जिलों में दर्ज कुल 26 साइबर ठगी प्रकरणों की राशि का लेन-देन हुआ है। एक खाते में लगभग 13 लाख रुपये, अन्य खातों में 15 हजार रुपये, 38,800 रुपये एवं 50 लाख रुपये तक की संदिग्ध राशि का लेन-देन पाया गया। संबंधित मामलों में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध हैं, वहीं अन्य मामलों में नए अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना जारी है।
संदेही खाता धारक
1. रूपेश बंजारे, निवासी दुर्ग
2. आज़ेन्द्र साहू, निवासी दुर्ग
3. जावेद शेख, निवासी दुर्ग
4. सरस्वती निषाद, निवासी दुर्ग
5. हेमा बिनानी, निवासी दुर्ग
6. अभिषेक गुप्ता, निवासी दुर्ग
जप्त सामग्री ..
संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज
लेन-देन संबंधी अभिलेख
चेक एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज
इस कार्यवाही में साइबर सेल दुर्ग के प्रभारी अधिकारी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं तकनीकी टीम की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील ..
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से संबंधित कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.