होम / दुर्ग-भिलाई / लीज नवीनीकरण व भिलाई टाउनशिप की समस्याओं के समाधान से शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत : ज्ञानचंद जैन
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा है कि सांसद विजय बघेल एवं प्रेम प्रकाश पांडेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) द्वारा लीज नवीनीकरण एवं भिलाई टाउनशिप से जुड़ी शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों से शहरवासियों को संजीवनी मिली है।
ज्ञानचंद जैन ने कहा कि दोनों जागरूक एवं जनप्रतिबद्ध नेताओं के प्रयासों से न केवल व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि बीएसपी के पूर्व कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिलने की संभावना प्रबल हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों का सकारात्मक प्रतिफल शीघ्र ही शहर की जनता को प्राप्त होगा।
चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि भिलाई शहर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष को यथावत जारी रखना आवश्यक है, ताकि सभी वर्गों को न्याय और राहत मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.