
दुर्ग। दुर्ग कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा मां शाकंभरी देवी का वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। उन्होंने सर्वप्रथम मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना की तथा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान निधि से प्रदत्त 20 लाख रुपये की राशि से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री बघेल ने पटेल समाज के विकास की सराहना करते हुए समाज में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरार समाज मेहनती समाज है, जो स्वयं साग-भाजी का उत्पादन कर बाजार तक पहुंचाता है और अपने परिश्रम से आजीविका चलाता है। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई एवं सोना-चांदी के दामों को देखते हुए सादगीपूर्ण विवाह अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पटेल समाज के कार्यक्रमों में उन्हें हमेशा अपनापन महसूस होता है और इस समाज से उनका विशेष लगाव है। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा मरारपारा से प्रारंभ होकर शीतला मंदिर, कंकालिन मंदिर, मेन होटल, सब्जी मार्केट, मोती कॉम्प्लेक्स, गांधी चौक, शिवपारा होते हुए पटेल भवन पहुंची।
द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जो पटेल समाज के हित में हैं। साथ ही पटेल भवन में छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे समाज के निर्धन विद्यार्थियों को आवास सुविधा मिल सकेगी। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की और अपने विचार व्यक्त किए।
अन्य अतिथियों में पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष खेलू पटेल, महामंत्री केशव पटेल, सचिव दुलेश पटेल सहित समाज के पदाधिकारियों ने भी समाजहित में अपने विचार रखे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पार्षद विजयंत पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बृजलाल पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग अध्यक्ष गया पटेल सहित मोहन पटेल, मनोहर पटेल, भारत पटेल, पंच पटेल, बजरंग पटेल, भानु पटेल, राजू पटेल, भगवती पटेल, प्रवीण पटेल, अमित पटेल, गोपू पटेल, कीर्तन पटेल, श्रवण पटेल, नंदू पटेल, श्याम पटेल, अजय पटेल, भोलू पटेल, पीयूष पटेल, जीत पटेल, प्रहलाद पटेल, रवि पटेल, मनोज पटेल, अनिल पटेल, सीखपाल पटेल, आरती पटेल, चेतना पटेल, सरिता पटेल, संतोषी पटेल, मीना पटेल, शैलेंद्र पटेल, रूपेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.