दुर्ग-भिलाई

विधायक ललित चंद्राकर वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए

84609022026125359whatsappimage2026-02-09at6.22.42pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर ज्ञानदयनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रदान की, जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने मोर बालवाड़ी का फीटा काटकर लोकार्पण किया और संस्था के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा, "बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस सांचे में डालोगे, उसी के समान बन जाते हैं। अपने बच्चों को अच्छा संस्कार प्रदान करें और उन्हें अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो जीवन में जो बनाना चाहते हो, वो सब कुछ देगा।"
उन्होंने आगे कहा, "शिक्षा ही वह आधार है, जिस पर एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण होता है। हमें अपने बच्चों को न केवल अच्छी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी देने चाहिए, ताकि वे समाज के लिए एक उपयोगी और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।"
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष हरिश पटेल, रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, पार्षद शीला नारखडे, सरिका साहू, ममता यादव, महामंत्री दशरथ साहू, करुणा यादव, प्रेमचंद साहू, प्रधानपाठक ज्ञानेश्वरी मिश्रा, सहायक शिक्षक रेणु गोस्वामी, संध्या पाठक, टिकेंद्र प्रीति तिवारी, गीता साहू, रेणुका चंद्राकर, नागेन्द्र मरावी, दीपक विश्वकर्मा, प्रीति चंद्रा, कविता, निधि दुर्गा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं पालक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.