होम / दुर्ग-भिलाई / बाल कलाकार नायरा रंगारी को मिला रंग झाझर चाइल्ड आर्टिस्ट सम्मान 2026
दुर्ग-भिलाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ओर साथी द्वारा भिलाई मड़ई कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म रंग झाझर अवॉर्ड समारोह का आयोजन छत्तीसग़ढ के सारे कलाकारों के बीच शनिवार को भव्य कार्यक्रम शहर के विधायक अतिथियों के बीच रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
इसी सम्मान समारोह में हिंदी , छत्तीसगढ़ी ,शॉर्ट फिल्म ओर एल्बम की 12 साल की नन्ही बाल कलाकार नायरा रंगारी (पीहू) को भी इस मंच में रंग झाझर चाइल्ड अवॉर्ड 2026 से सम्मान देने अध्यक्ष योगश अग्रवाल,फिल्म डायरेक्टर उत्तम तिवारी दुर्ग और सुनील सागर फिल्म डायरेक्टर बिलासपुर एवं अन्य फिल्मी कलाकारों के बीच सम्मान किया गया। नायरा रंगारी की बतौर पहली फिल्म जय शीतला मईया आई और अभी आने वाली फिल्म में लगन डायरेक्टर धज्जू , गवन फिल्म डायरेक्टर विष्णु शर्मा के फिल्म में नजर आएगी। शॉर्ट फिल्म, सरकारी विज्ञापन रामलला दर्शन योजन एवं एल्बम रानू निषाद ,चंपा निषाद के गाए हुए एल्बम गीतों में अभिनय से खुश होकर छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी और उत्तम तिवारी फिल्म डायरेक्टर एवं राजा खान ने भी आने वाली फिल्म में लेने का वादा किया है। रंग झाझर अवॉर्ड सम्मान पाकर गौरवान्वित ओर खुश है। इस अवसर में माता,पिता ,योगश अग्रवाल ,पवन गुप्ता ,उर्वशी साहू अनुपमा वर्मा , जे पी शर्मा,ओर आयोजन समिति रंग झाझर के सभी कलाकारों के लिए तहेदिल से नायरा रंगारी (पीहू) आभार ओर खुशी व्यक्त करती है ओर आने वाले वर्ष में भी अपना योगदान देने की बात कही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.