दुर्ग-भिलाई

हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा दिल्लीवार समाज : भूपेश बघेल

197080220261320521000828122.jpg

-दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन 
-मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संबोधित

Image after paragraph


अंडा। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मेलन ग्राम देवरी ख में हुआ। अंतिम दिवस रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। उन्होंने अपने लंबे उद्बोधन में कहा कि समाज को वर्तमान से ज्यादा भविष्य पर नजर रखना होगा। भविष्य हमारा सुदृढ़ हो इसलिए आज से हमें उन पर योजना बनानी होगी। उन्होंने समाज में कुरीतियों को दूर करने अपनाये जा रहे नियमों का बखान किया। महिलाओं की उपस्थिति को लेकर कहा कि जिस समाज में महिलाएं जागरूक हो गई तो उस समाज का विकास कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने समाज के क्रियाकलापों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन ने की।  
तृतीय दिवस का कार्यक्रम सुबह समाज के पुरोधाओं की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर किया गया। प्रारंभ में महिला समिति का आयोजन हुआ।  इसमें महिला समिति अध्यक्ष प्रीती देशमुख ने महिला समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। सचिव पुष्पा पिपरिया ने प्रतिवेदन पढ़ा। कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें ओम देशमुख, रीना देशमुख, कुसुम देशमुख आदि का सम्मान किया गया।  समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन ने कहा कि आज समाज लगातार विकास कर रहा है, हमारे समाज की महिला समिति और युवा समिति पुरजोर सक्रियता दिखा रही है। आज के युवा हमारे समाज के भविष्य हैं। हमें उन्हें मजबूती के साथ सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए कई नियम बनाए गए हैं, उनका पालन करने की जिम्मेदारी हम सबकी है, तभी समाज विकास करेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज शिक्षा के क्षेत्र में अपना डंका बजा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में आए सुझावों का गंभीरता से विचार किया जाएगा और जो उचित हो निश्चित रूप से समाज उसका पालन करेगा। समाज के महामंत्री ललित देशमुख ने समाज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज निरंतर विकास कर रहा है। समाज विकास के लिए सभी वर्गों से राय विचार विमर्श किया जा रहा है। महिला समिति के कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, समाज के संरक्षक कालीशरण देशमुख, चंद्रिका देशमुख, उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, यशवंत दिल्लीवार सलाहकार, अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, युवा समिति अध्यक्ष हेमंत देशमुख आदि रहे।         समाज की प्रतिभाओं का सम्मान ..             .आयोजित कार्यक्रम में युवा समिति ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। समाज द्वारा भी अनेक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। सर्वोच्च अंक बारहवीं 2025 कुमारी प्रेमा देशमुख पिता हुबलाल, पूर्वी देशमुख पिता लुभान देशमुख, मयंक देशमुख पिता सुखदेव देशमुख झोला, सिद्धार्थ देशमुख पिता हुबलाल देशमुख दुर्ग, तूलिका देशमुख पिता स्व वीरेंद देशमुख चंगोरी,  सर्वोच्च अंक दसवीं 2025 भूपेंद्र देशमुख पिता देवेंद्र कुमार देशमुख दूधली, लक्ष्मी  देशमुख पिता डगर राम देशमुख देवरी (क), लीना देशमुख पिता महेंद्र कुमार देशमुख देवरी (क), सार्थक देशमुख पिता राजेश देशमुख भिलाई,  हर्षित देशमुख पिता मधु  देशमुख प्रियंका नगर भिलाई, कुमकुम देशमुख पिता दिलीप देशमुख भरदा (कोनारी ), युगांत देशमुख पिता नेमेंद्र  देशमुख बुढ़ापारा बालोद, द्रोण देशमुख पिता राम सिंह देशमुख विनायकपुर, अभिनव देशमुख पिता किसन देशमुख चगोरी, कीर्तन देशमुख पिता सुखदेव देशमुख तिरगा,  धनिका देशमुख पिता डोमार देशमुख दूधली, जिज्ञासा देशमुख पिता राजू लाल देशमुख  सरेखा, नीट चयनित 2025 शिखर देशमुख पिता जवाहरलाल देशमुख पैरी, अंजली देशमुख पिता राजीव देशमुख सूरेगांव, निशांत देशमुख पिता घनाराम देशमुख कोरगुड़ा, साक्षी देशमुख पिता दिलीप देशमुख साल्हेटोला, यस्मी पिता योगेश देशमुख देवरी बंगला,सी ए चार्टट अकाउंट स्वप्निल गौतम पिता सतीश गौतम जेवरा सिरसा, चुम्मन लाल वर्मा पिता देवराम वर्मा सुरसाबांधा, यू पी एसी धर्मेश देशमुख पिता पन्ना देशमुख टिकरी, पीएचडी अंकित देशमुख पिता विष्णु देशमुख आलबरस, विकास दिल्लीवार पिता दामोदर दिल्लीवार  बीरेतरा, अंतरराष्ट्रीय खेल क्रिकेट राजेंद्र देशमुख पिता पंकज देशमुख बुढ़ानपुर, पुरन देशमुख पिता महेन्द्र देशमुख विनायकपुर, लोक कला एवं साहित्य माधव देशमुख पिता गैंद सिंह देशमुख मोगरी का सम्मान किया गया। 

उत्कृष्ट खेती के लिए दिया गया सम्मान ...
आयोजित कार्यक्रम में खेतीखार सम्मान गिरीश दिल्लीवार फुंडा, बारी बखरी सम्मान बिना पिपरिया ग्राम कुंभली, पुना पिता विजय बेलचंदन ग्राम तिरगा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल गौतम, तेजराम देशमुख, भागवत देशमुख, भोजेंद्र देशमुख, नीरेश पिपरिया, आयोजक समिति सर्किल जंजगिरी अध्यक्ष अशोक भारदीय, कपिलदेव देशमुख सचिव महेन्द्र दिल्लीवार, रामरतन देशमुख, चिंतामणी देशमुख, ओंकारेश्वर हरमुख, ईश्वरी बाई देशमुख, भगवती देशमुख, श्याम देशमुख, झामिन देशमुख,  केंवराबाई देशमुख, चंद्रकांता देशमुख, संतोष देशमुख, युवा अध्यक्ष तामेश्वर देशमुख, डोमेन्द्र कुमार देशमुख, विवेक गौतम, प्रदीप देशमुख, छत्रपाल देशमुख, सर्किल संरक्षक  शेरसिंह देशमुख, सलाहकार राजेश देशमुख आदि सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.