दुर्ग-भिलाई

ग्राम हीरेतरा में भू-राजस्व सुधार प्रकल्प के तहत अभिलेख शुद्धि अभियान, किसानों को बी-1 उपलब्ध

556080220261305211000828077.jpg

धमधा/दुर्ग। दुर्ग जिला अंतर्गत धमधा तहसील के ग्राम हीरेतरा में भू-राजस्व सुधार प्रकल्प के अंतर्गत अभिलेख शुद्धि को लेकर किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम के कृषक साथियों को बी-1 दस्तावेज उपलब्ध कराए गए एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि ग्राम हीरेतरा में लगभग 70 प्रतिशत खातों में त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है। किसानों को त्रुटि सुधार की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आगे की कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित बजट संवाद कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही V B G राम जी योजना के विषय में किसान मोर्चा के अध्यक्ष रोहित राजपूत द्वारा किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ किसान मितान संघ के महासचिव एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सिंह, किसान बंधु के अध्यक्ष बाबा टेकसिंह, धमधा मंडल के पदाधिकारी पवन देवांगन, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री एवं उपाध्यक्ष, सहित ग्राम के अनेक सम्माननीय किसान साथी उपस्थित रहे।
 प्रदेश संयोजक भू-राजस्व सुधार प्रकल्प forकिसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टीकमलेश सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उनके भूमि अभिलेखों के प्रति जागरूक करना तथा त्रुटि-मुक्त रिकॉर्ड के माध्यम से उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.